Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 9, 2021

डोंगरगांव खुज्जी परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को अमरनाथ साहू ने दिलाई शपथ, भोलाराम साहू बने साक्षी

 डोंगरगांव खुज्जी परिक्षेत्र  के पदाधिकारियों को अमरनाथ साहू ने दिलाई  शपथ,  भोलाराम साहू बने साक्षी।



डोंगरगांव :खुज्जी तहसील साहू संघ डोंगरगांव के अधीन आने वाले परिक्षेत्र खुज्जी का गत दिवस चुनाव  संपन्न हुआ था, जिसमें भुवन साहू निर्वाचित हुए थे।  आज नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि भोलाराम साहू पूर्व विधायक  खुज्जी, तथा तहसील अध्यक्ष अमरनाथ साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि  तहसील सचिव हेमंत साहू कोषाध्यक्ष राम प्रकाश साहू,  संयोजक मूलचंद साहू, सुरेन्द्र साहू,  दयाल दास साहू आदि थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भोलाराम साहू ने कहा कि सामाजिक पदों पर निर्वाचित सभी पदाधिकारी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें समाज की सेवा करने का अवसर मिला है, पूर्ण ईमानदारी व लगन से अपने पदों के दायित्व का निर्वाहन करेंगे। तहसील अध्यक्ष अमरनाथ साहू ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा कहा कि समाज के नियमावली का स्वयं पालन करें व स्वयं के आचरण, आचार विचार व खान पान को शुद्ध रखें ताकि आपका अनुसरण समाज का हर व्यक्ति कर सके । 

  कार्यक्रम को तहसील सचिव हेमंत साहू ने सामाजिक नियमावली को विस्तार से बताया,  कार्यक्रम को रामप्रकाश साहू, सुरेन्द्र साहू, सुन्दर लाल साहू,दयाल साहू  ने भी संबोधित किया ।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा की सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, तत्पश्चात आगन्तुक अतिथियों का  अभिनंदन व स्वागत किया गया । इस अवसर सुन्दर लाल साहू, सांवल दास साहू, खुमान साहू,  रवि साहू, तोरण साहू, कान्तिलाल साहू, मोहन साहू, भागवत साहू, धनराज साहू,   चेतन बाई साहू, दीप बाई साहू, आदि सहित बडी संख्या में  सामाजिकजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन द्वारिका प्रसाद साहू तथा धनराज साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन नवनिर्वाचित अध्यक्ष भुवन साहू ने किया ।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad