59 गिरफ्तार लोगो को जेल के बाहर हिन्दू संगठनो के द्वारा हनुमान चालिसा पाठ का भजन करके बस मे बैठाकर रिहा...
कवर्धा जिले में दो संप्रदायों के बीच झंडा हटाने को लेकर हुए विवाद में गिरफ्तार 59 आरोपियों को शनिवार को केंद्रीय जेल दुर्ग से जमानत पर छोड़ा गया।
कवर्धा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने शुक्रवार को जमानत याचिका पर फैसला दिया है। जमानत का आदेश शनिवार को दुर्ग केंद्रीय जेल पहुंचा। इसके बाद सभी को छोड़ा गया।
इससे पहले भी गुरुवार को 18 आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया है। कवर्धा हिंसा मामले में कुल 108 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था
शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, हिंदू संगठनों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जेल के बाहर जमानत पर छोड़े सभी का स्वागत किया।
इस दौरान जेल मार्ग पर हिंदू संगठन के लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए बता दें कि कवर्धा के लोहारा नाका स्थित मिनीमाता चौक में तीन अक्टूबर को
झंडा हटाने और लगाने को लेकर दो संप्रदायों में भारी विवाद और मारपीट हो गया था विवाद इतना बड़ा कि शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था।
इंटरनेट सेवा को बंद करने के साथ ही जिले के बाहर के लोगों को शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। इस मामले को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
सभी को रिहाई करने के बाद जेल के सामने बैठाकर गुलाल लगाकर श्री हनुमान चालिसा पाठ का भजन कर जय श्री राम का नारा लगाकर सभी को बस मे बैठाकर रवाना किया
लुकेश साहू दुर्ग ... मो- 8103945853/07883561846 gmail.lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.