भाटापारा:- भाटापारा नगर में होने वाली छत्तीसगढ़ राज्य सिर्जन दिवस को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की तैयारी जोर शोर से चल रही है आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की जिला स्तरीय बैठक रखी गई जिसमें कार्यक्रम को भव्य रुप से सफल बनाने सर्व सहमति से रणनीति बनाई गई है प्रदेश सचिव चंद्रकांत यदु ने बताया एक नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है।
जिसके तारतम्य में आज कार्यक्रम के रुपरेखा तैयार करने जिला के सेनानीयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस वर्ष एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर को मनाया जाएगा ताकी अंन्य क्षेत्र के कार्यक्रम में भी हमारे सेनानी सम्मलित हो सके सभी के सहमती से 31 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे भाटापारा में पहले नगर प्रारंभ (जोहार रैली) होगा जिसके बाद छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम, सुवा,राऊत नाचा,कर्मा,पंथी और अखाड़ा जिसके बाद मुख्य अतिथियों का सम्मान समारोह होगा, भुमि पूजन पर पांच नदियों से पानी लाकर छत्तीसगढ़ महतारी चौक (जनपद तिराहा) में प्रतिमा स्थल पर लिपाई किया जाएगा और हमारे राज्य के वीर बलिदानी महापुरुषों के जन्म स्थल से मिट्टी लाकर सृजन किया जाएगा हजारों की संख्या में सेनानी सामिल होगे,गांव गांव जाकर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, । बैठक में मुख्य रूप से पुष्पा वर्मा जिला संयोजक छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना, भुपेंद्र सेन जिला अध्यक्ष,सुरेश वर्मा,गोपाल वर्मा जिला उपाध्यक्ष आकाश यदु भाटापारा शहर अध्यक्ष देव प्रसाद वर्मा भाटापारा ग्रामीण अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, संजय वर्मा, पूरब साहू, डॉ देवेश वर्मा महेश यादव आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़िया सेनानी गोवर्धन यदु ने दि....





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.