*सरपंच सचिव पर लगा स्कूल भवन व आंगनबाड़ी मरम्मत कराने राशि आहरित कर,मरम्मत न कराने का आरोप*
कोटा,बेलगहना....कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रानी बछाली के ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत। ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान बताया कि 12 अक्टूबर को रखि गई विशेष ग्राम सभा की बैठक के दौरान सरपंच सचिव ने भरी ग्राम सभा के बीच विगत 2 वर्षों के हिसाब किताब एवं वर्तमान में पंचायत के आय व्यय के बारे में पूछे जाने पर ग्रामीणों पर भड़क गए और जो करना है कर लो कहते हुए बिना जानकारी दिए ग्राम सभा को अधूरा छोड़ कर चलते बने।ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी व स्कूल मरम्मत के नाम पर सरपंच सचिव द्वारा राशि आहरित कर मरम्मत कार्य न कराने का भी लगाया आरोप। इस विषय को लेकर आज ग्रामीणों ने लीड गोदाम रानीबछाली के पास आपसी बैठक रखी जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा से फोन पर चर्चा की गई जिसमें अधिकारी द्वारा जिला से टीम गठित हुई है जांच होगी ऐसा कहा गया। साथ ही सरपंच ग्राम पंचायत रानीबछाली ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जांच में सब स्पष्ट होगा। सारे कागजात की जानकारी सचिव के पास उपलब्ध हैं किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। वहीं ग्राम पंचायत के सचिव का भी कहना है कि अगर गड़बड़ी पाई गई तो मैं कार्यवाही झेलने तैयार हूं। बहरहाल देखना यह है कि ग्रामीणों का आरोप कहाँ तक सच है जांच के बाद क्या कार्यवाही होती है। चूंकि स्कूल भवन रानीबछाली में विगत वर्षों में कोई मरम्मत नहीं कि गई है सन 1998 में यह भवन निर्माण हुआ है। ऐसा शिक्षकों का कहना है। साथ ही आंगनबाड़ी भवन में भी कोई मरम्मत कार्य दिखाई नहीं पड़ता जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र की सीलिंग टपक रही है किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी एक ग्रामीण के घर के बरामदे में संचालित हो रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.