केंद्र से मिले गरीबों का चावल खा गई कांग्रेस सरकार ,विभिन्न जगहों में किया गया धरना प्रदर्शन :- विक्रम ध्रुवे..
दल्लीराजहरा:- केंद्र से मिले गरीबों का चावल खा गई कांग्रेस सरकार ,विभिन्न जगहों में किया गया धरना प्रदर्शन जनजाति मोर्चा बालोद जिला के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में राशन वितरण केंद्र चिखलाकसा,पथराटोला,चिपरा,कुसुमकसा व गुजरा में धरना प्रदर्शन किया गया और ग्रामीण हितग्राहियों को जागरूक किया गया ।ध्रुवे जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल से प्रति व्यक्ति 5 किलो मुक्त चावल छत्तीसगढ़ सरकार को उपलब्ध कराया इसके बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार हितग्राहियों को पूरा चावल नही दे रही है इससे यह साफ है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पूरी की पूरी भ्रस्टाचार वाली सरकार और झूठे वादों की सरकार है।
इस धरना प्रदर्शन के प्रमुख प्रवक्ता सोमेश साहू ( किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)जी थे । साहू जी ने कहा इस कोरोना काल के समय से नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ सरकार को प्रति व्यक्ति के हिसाब से गरीबी रेखा कार्ड धरियो को 5kg चावल दिया लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इसे गरीबी रेखा कार्ड धारियों को नही देकर पूरा का पूरा चावल घोटाला कर दिया।
इस दौरान भीखी मसिया( अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा),अब्दुल इब्राहिम(उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा), भरत भाई पटेल विजय डड़सेना, राजू रावटे (वरिष्ठ भाजपा) , योगेंद्र सिन्हा( मंत्री भाजपा डौंडी मंडल ), पार्षद गण तिहारुराम आर्या,ताराचंद पाथोड़े,कुंती देवांगन नीतू रावते, विमला जैन ,संगीता साहू ,लीला डड़सेना, बृज मनी यादव (भाजयुमो डोंडी महामंत्री),पुष्प जीत बैस ,आशीष गुप्ता भाजयुमो डोंडी(उपाध्यक्ष), सिमेश उर्वशा,नंदू पटेल आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.