[बजरंग दल बिरसा के द्वारा पाक के पुतले का किया गया दहन
बालाघाट ।पाकिस्तान की दोहरी नीति और आस्तीन के सांप जैसी प्रवृत्ति के कारण कश्मीर में कुछ मौकापरस्त लोग अशांति फैलाने का कार्य मे लगे हैं जिनको ठिकाने लगाने में हमारे देश की फौज लगी हुई है।चूंकि पाकिस्तान की मौकापरस्ती को पूरा संसार समझ चुका है जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय परिषद में भी पाकिस्तान की किरकिरी हो चुकी है। अब पुनः पाकिस्तान कश्मीर का राग अलापते हुए कश्मीर में हिंदुओं के ऊपर हमला कर हत्या कर रहा है जिसके खिलाफ बजरंग दल पूरे देश मे प्रदर्शन और पाकिस्तान के पुतले का दहन कर रहा है।इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बजरंग दल बिरसा बैहर जिला प्रखंड के तत्वावधान में पुतला दहन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।इस प्रदर्शन में बजरंग दल बैहर जिला प्रखंड के पदाधिकारियों में दीपक शरणागत जिला संयोजक, प्रह्लाद शिव सह.गौ रक्षा प्रमुख, सुनील तुरकर, दीपक तुरकर, निशांत नाग,गौरव राहंगडाले, मौसम प्रजापति, राधेश्याम तुरकर, सविता नंदन जायसवाल, अविरल ठाकरे,पिंटू चौधरी, प्रभात चौधरी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.