Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 9, 2021

कीटनाशक दवा का छिड़काव करने जा रहे पिता पुत्र की करंट लगने से दुःखद मौत

 कीटनाशक दवा का छिड़काव करने जा रहे पिता पुत्र की करंट लगने से दुःखद मौत



(एस एस पाण्डेय)


बालाघाट।बिजली विभाग कहें या किसान की लापरवाही से एक हंसते खेलते परिवार को निगल गया।प्राप्त जानकारी अनुसार रामपायली थाना के ग्राम नवेगांव तीन टोला में शनिवार की सुबह सात बजे खेत में धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने जा रहे पिता पुत्र की विद्युत करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के संबंध में नरोत्तम दमाहे ने बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे उसका बड़ा भाई कवनलाल पिता झाड़ूलाल दमाहे 50 वर्ष ग्राम के ही भोजराम पटले का खेत चार साल से अधिया यानी खोट पर लेकर धान की फसल लगाते थे। जो इस वर्ष भी लगाए थे।


धान की फसल में माहू लगने पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने जा रहे थे कि खेत के किनारे बेहोशी अवस्था में पड़े हुए देखे गए। जिसकी सूचना मिलने पर ग्राम के संदीप लिल्हारे के साथ जाकर देखा तो दोनों पिता पुत्र बेहोशी की हालत में खेत के किनारे पड़े हुए थे। दोनों जहां गिरे हुए थे वहां पर किनारे में बिजली का तार नीचे से गुजरा है और खुला हुआ था वह बिजली का तार ग्राम के मोतीराम हरिनखेड़े के बोर के लिए पास में लगे बिजली के पोल से बिजली का कनेक्शन लिया था जो कि खेत के किनारे नीचे लगा हुआ था। जिससे खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने हेतु जाते समय उस तार को हटाने के दौरान करंट लगने से बड़े भाई कवनलाल दमाहे व भतीजे कृष्णकुमार की मौत हो गई।इस घटना से जहां एक ओर किसी की लापरवाही से हंसता खेलता परिवार के ऊपर मानो पहाड़ ही टूट पड़ा हो,वही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


ग्राम नवेगांव तीन टोला में पिता पुत्र अधियादार के खेत में लगी धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने जा रहे थे। तभी दोनों को विद्युत करंट लग गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव का पीएम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। आगे विवेचना जारी है।


दादूराम पटले, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना रामपायली।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad