Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 16, 2021

चालीस पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा -  मुखबीर से मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ पुलिस ने रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश में लगे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

         इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर ,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं एसडीओपी जाजगीर चन्द्रशेखर परमा के जिले में अवैध शराब , जुआ सटटा , पर कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश पर दिनांक 16 अक्टूबर को उपनिरीक्षक योगेश पटेल , हमराह आरक्षक मुनेश्वर साहू , अर्जुन यादव , मोहन साहू के साथ पेट्रोलिंग पर ग्राम राछाभांठा की ओर रवाना हुये कि ग्राम राछा चौक नवागढ़ में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम महंत में आरोपी रोहित यादव के द्वारा कालारंग के बैग में अवैध रूप से शराब बिकी करने हेतु रखा है। मुखबीर की सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक एवं गवाह के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड किया। रेड कार्यवाही कर आरोपी रोहित यादव पिता रथराम यादव (उम्र 53 साल) साकिन महंत थाना नवागढ़ के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बाद अपराध क्रमांक 402 / 21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी नवागढ़ देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में हुआ , जिसमें उनि योगेश पटेल , हमराह आरक्षक भुनेश्वर साहू , अर्जुन यादव , मोहन साहू , रामदेव साहू का योगदान सराहनीय रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad