जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा जनपद से 11 बसे रवाना
बालाघाट।15 नवंबर को आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर बालाघाट जिले से 2000 लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमे आदिवासी बहुल तहसील बैहर,बिरसा और परसवाड़ा को 10-10 बस की व्यवस्था की गई थी जिसमे बिरसा जनपद में सबसे ज्यादा 11 बसों में सवार 358 लोग भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले गौरव दिवस के लिये रवाना हुए।
आदिवासियों के जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सरकार ने पहले से ही अवकाश घोषित कर दिया था।इस बार सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती को भव्य रूप से मनाने का फ़ैसला किया था जिसकी रूपरेखा तैयार कर लिया गया था।जिसमे मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे।बिरसा जनपद के हर ग्रामपंचायत से आदिवासी समाज के लोग इस आयोजन में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आए।अडोरी, पाथरी, दमोह,कचनारी,सालेटेकरी,लालपुर और मछुरदा से सैकड़ों आदिवासी भाई बहन बस में सवार होकर इस आयोजन में शिरकत करेंगे।हालांकि इसमें भी राजनीति हुई जहां जहां कांग्रेसी सरपंच थे वहां वहाँ से जाने वालों की संख्या कम थी।सालेटेकरी सर्किल के मछुरदा ग्राम पंचायत से सबसे ज्यादा 22 आदिवासी बैगा लोग गए जो ग्रामपंचायत की सराहनीय प्रयास था।मछुरदा के सचिव यशवंत मेश्राम ने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती में शामिल होने के लिए मछुरदा के बैगा आदिवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।बहरहाल इस ऐतिहासिक जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होकर प्रदेश के आदिवासी समाज अपने आराध्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को यादगार बनाने का साक्षी बनेंगे जिसमें मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.