चंद्रपुर समेत 12 विधानसभा में अपने उम्मीदवार उतरेगी एनसीपी।
बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलेश विश्वास ने आज यहा पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि राकांपा आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में चंद्रपुर समेत छत्तीसगढ़ प्रदेश में 12 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने फिलहाल 11 विधानसभा क्षेत्रों का नाम बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में फिलहाल उनकी पार्टी का किसी अन्य दल के साथ गठबंधन का कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भविष्य में निर्णय लिया जाएगा। श्री विश्वास ने कहा कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में जनहित मुद्दा सड़क, बिजली, पानी तथा धान खरीदी की अव्यवस्था को लेकर जनता के बीच जाएगी और विधानसभा चुनाव में जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।
प्रदेश प्रवक्ता विश्वास ने बताया कि उनके पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है पार्टी का फिलहाल सदस्यों की संख्या 35 हजार से ऊपर हो गई है तथा पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में घूम घूम कर सदस्यता अभियान चला रहे हैं उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक नोबेल वर्मा चंद्रपुर विधानसभा से ही पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री विश्वास ने कहा कि यह हमारी पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारी पार्टी किसानों के साथ मिलकर उक्त बिलों को वापस लेने के लिए किसानों के साथ ना केवल आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे बल्कि सरकार के ऊपर भी दबाव बनाए रखे थे। कृषि कानूनों को केंद्र सरकार द्वारा पहले ही वापस ले लिया जाना था। यह निर्णय पूरे देश के किसानों के लिए खासकर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़ी जीत व उपलब्धि है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.