मध्य प्रदेश वनरक्षक कल्याण संघ के आव्हान पर काली पट्टी बांधकर वनरक्षको ने किया विरोध प्रदर्शन
दमोह आशुतोष गौतम: मध्य प्रदेश वन रक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित रोशन नायक ने बताया कि दमोह वन मंडल में वनविभाग द्वारा बाघ गणना की जा रही जिसमे सभी बीटो मे वनरक्षकों द्वारा बाघगणना मोबाइल पर ऐप लोड करके की जा रही है जोकि पूरी तरह तकनीकि कार्य है शासन प्रशासन वनरक्षको से हमेशा तकनीकी कार्य तो करती है लेकिन वनरक्षक का पद तकनीकी घोषित नहीं करता है ना ही वनरक्षकों को तकनीकी कार्य का वेतन देती है वनरक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर शासन प्रशासन को एवं समाजसेवीओ को ये बताने की कोशिश की है कि हम जो बाघ गणना का कार्य कर रहे है वो दबाब मे कर रहे है क्योकि हमारा यह कार्य नही है ये कार्य तकनीकि है जो वनरक्षक का तकनीकि पद नहीं है वनरक्षकों ने शासन प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काली पट्टी बांधकर बाघ गणना का कार्य किया ताकि शासन प्रशासन को लगे कि जो हम लोग से तकनीकि कार्य किया जा रहा है वह हमारा काम नहीं है फिर भी हम लोग ईमानदारी से मेहनत से पूर्ण लग्न से कार्य कर रहे हैं और इसके पूर्व भी जो विभाग में तकनीकि कार्य हमे दिए जाते है वो सभी तकनीकी कार्य हम करते है शासन प्रशासन तकनीकी कार्य तो हम लोगों से कराती है लेकिन संसाधन हम लोगों के लिए नहीं देती है ना ही किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन जबकि अन्य विभागों में शासन-प्रशासन सुविधाएं उपलब्ध कराती है एवं संसाधन भी देती है। वनरक्षक कल्याण संघ द्वारा मांग की गई है कि अगर शासन को हमसे तकनीकी कार्य कराना है तो हमारा पद तकनीकी करने का कष्ट करें अगर ऐसा ही दबाव में हम लोगों से तकनीकि कार्य किए जाते हैं तो हम लोगों को मजबूरी मे आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा साथ ही न्यायपालिका की शरण लेना पड़ेगा इसलिए शासन प्रशासन से हम वनरक्षक कल्याण संघ मांग करते हैं कि हमारा वनरक्षक का पद तकनीकी घोषित करने की कृपा करें।
काली पट्टी बांधकर बाघ गणना का समर्थन मध्य प्रदेश वनरक्षक कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित रोशन नायक, दमोह जिला के अध्यक्ष राकेश सरबरिया, उपाध्यक्ष रशीद कुरेशी, सचिव अजय तिवारी, महबूब खान, आशीष श्रीवास्तव, नजमा खान, आकांक्षा विश्वकर्मा, राहुल कोरी, अजय तिवारी, बरूण चौबे, मुकेश नामदेव, लच्छू अहिरवार, शैलेन्द्र सिंह, अभय गुरू, नेमा, कौशल सिंह, ईश्वरकांत मिश्रा, हरिशंकर अहिरवार, बृजेश महोबिया, गौरव मिश्रा, दिलीप मूल सींग, दिनेश नेमा आदि वन रक्षकों ने समर्थन दिया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.