आरोपियों के कब्जे से कुल 31,330 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही...
दुर्ग! आज दिनांक 15.11.2021 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत् अभियान कार्यवाही दौरान जरिये मुखबीर के सूचना मिली की ग्राम महुदा चंदैनी तालाब में ताश पत्ती से रूपये पैसों के हार जीत का दांव लगाकर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं, कि
सूचना पर नव पदस्थ थाना प्रभारी अमलेश्वर श्री गोपाल वैश्य के मार्गदर्शन व प्र. आर. 407 सतीष कश्यप के नेतृत्व में हमराह स्टाफ के घटना स्थल की घेरा बंदी कर 01. धनेश्वर साहू पिता विष्णु साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम महुदा थाना अमलेश्वर,
जिला दुर्ग, 02. मेहत्तर निर्मलकर पिता चमारू निर्मलकर उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग, 03. भोपेन्द्र साहू पिता प्रीतम कुमार उम्र 18 वर्ष निवासी छत्तीसगढ़ नगर जिला रायपुर 04. दीपक पिता राम उम्र 34 वर्ष निवासी रायपुर, 05 जागेश्वर साहू पिता सुकालू साहू उम्र 35 वर्ष निवासी भाठागांव श्रीराम चौंक,
थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर, 06. डेमन साहू पिता कुलेश्वर प्रसाद साहू वर्ष निवासी छत्तीसगढ़ नगर वर्षा किराना स्टोर्स थाना टिकरापारा, जिला रायपुर एवं 07. वेद प्रकाश साहू पिता स्व. प्रेम लाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम झीट थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग को मौके पर रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगाकर ताश पत्ती पर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया
एवं आरोपियों के कब्जे से कुल 31,330 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 231 / 2021 कायम किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.