*1100 दीपों से जगमगाया फिजिकल कॉलेज ग्राउंड पेंड्रा*
सी एन आई के लिए जिला ब्यूरो रिपोर्ट
जीपीएम... नवीन जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के फिजिकल कॉलेज ग्राउंड में विद्यार्थियों ने 1100 दीपक जलाकर पूरे मैदान को दीपों की रोशनी से भर दिया।
मौका जिला एवं राज्य स्तरीय खेलकूद के साथ-साथ देवउठनी एकादशी का भी है।
विद्यार्थियों ने अपने द्वारा जलाए गए दीपक की जगमग रोशनी में विशेष स्थान वीर शहीदों और देश की सेना के नाम भी रखा।
विद्यार्थियों द्वारा जलाए गए 1100 दीपक की जगमगाहट देख लोग अचंभित रह गए यह पहला मौका था जब फिजिकल कॉलेज मैदान पेंड्रा दीपों की रोशनी में जगमग आ रहा था।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.