अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुबई - ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। वर्ष 2007 के सीजन से अब तक इन दोनो टीमों ने टी20 विश्व कप नहीं जीता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया 2010 में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन विजेता नहीं बन सकी थी।न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में शीर्ष क्रम की दो टीमों को इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनायी। इन दोनों के बीच हुये मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया टी20 में न्यूजीलैंड से ज्यादा मैच जीता हुआ है , कंगारूओं ने आठ तो कीवियों ने पांच मुकाबले जीते हैं। टॉस हारकर पहले खेलते हुये न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा 172/4 का स्कोर बनाया। केन विलियम्सन (85) टॉप स्कोरर रहे , जबकि आस्ट्रेलिया के लिये जोश हेजलवुड के खाते में 03 विकेट आया। अपने 173 रनों के टारगेट को फिंच एंड कंपनी ने 18.5 ओवर के खेल में 02 विकेट के नुकसान पर बहुत ही आसानी से अपने नाम कर लिया। जीत में डेविड वार्नर (53) और मिचेल मार्श (77) * रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया 14 साल के टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन बना है , इससे पहले वह पांच बार वनडे विश्व कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका हैं।ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने में पांच खिलाड़ियों का अहम रोल रहा है. ये वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. ओपनर डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जाम्पा के दम पर ऑस्ट्रेलिया टी20 का किंग बना है।
दोनो देशों की टीमें -
न्यूजीलैंड टीम -
केन विलियमसन (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, टॉड एस्टल, काइल जैमीसन, मार्क फेरीवाला।
ऑस्ट्रेलिया टीम -
एरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, केन रिचर्डसन, एश्टन एगर, मिशेल स्वेपसन , जोश इंगलिस।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.