Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 15, 2021

*बेलगहना में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जानें क्या रहा खास*

 *बेलगहना में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जानें क्या रहा खास*



बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा 

बेलगहना....भगवान बिरसा मुंडा जयंती रुद्र डेयरी हाउस में भाजपा मंडल मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने की की घोषणा के बाद भाजपा जिला , मंडल व बूथ स्तर पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस  मना रही है।


कार्यक्रम में जनजाति समाज से उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने अपने अपने उद्बोधन दिए व राष्ट्रीय जनजातीय गौरव भगवान बिरसा मुंडा के जीवन की सत्य घटनाओं के बारे में बताया।


साथ ही मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने कहा कि वीर बिरसा मुंडा  का सारा जीवन आदिवासियों को उनके अधिकारों के लिए जागरुक करने और आदि‍वासियों के हित के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए बीता। अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलनों के कारण कई बार इनकी गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन न तो यह सफर थमा और न ही अधिकारों की लड़ाई मंद पड़ी। इसी संघर्ष के लिए उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोहर राज जनपद अध्यक्ष कोटा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा सुमंत जयसवाल, जिला महामंत्री भाजपा मोहित जयसवाल, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, भाजपा मंडल बेलगहना के अध्यक्ष राजेश कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष परमेश्वर खुसरो, रतनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष तीरथ राम यादव, मंडल अध्यक्ष रघुवीर आर्मो, मंडल अध्यक्ष सरोज पोर्ते, भूतपूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवमान खुसरो, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि निशांत सोनी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री रुद्र अग्रवाल, गोविंद यादव, आईटी सेल प्रभारी राकेश पांडे, भानु प्रताप कश्यप, जिला किसान मोर्चा महामंत्री रामेश्वर राजपूत, दुर्गेश साहू, भाजपा मंडल महामंत्री विश्वनाथ पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री निरंजन पैकरा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप साहू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राम प्रताप सिंह, बलराम मरावी, सोमदेव पोर्ते व जनजातीय मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मंडल स्तर के समस्त मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत मे वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad