थाना सिमगा
दिनांक 15.11.2021
*जिला बलौदा बाजार भाटापारा थाना सिमगा पुलिस द्वारा ग्राम लांजा के पास मादक पदार्थ गांजा के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
आरोपियों से 07.214 किलोग्राम गांजा किमती 39,677 रू. एवं मो.सा पल्सर तथा होण्डा एक्टिवा जप्त*
नाम आरोपी -
01. डोमेश कुमार साहू पिता यादव राम साहू उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 19 गंजपारा राम टाकीज के पीछे महासमुंद खल्लारी थाना व जिला महासमुन्द (छ.ग.)
02. गौतम तांडी पिता राजेश तांडी उम्र 18 वर्ष साकिन सुभाष नगर वार्ड क्र. 23 सरस्वती राईस मिल साई कोचिंग के पास महासमुंद खल्लारी थाना व जिला महासमुन्द (छ.ग.)
03. जुबेर खान पिता बहिद खान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 19 गंजपारा राम टाकीज के पीछे महासमुंद खल्लारी थाना व जिला महासमुन्द (छ.ग.)
विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.11.2021 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लांजा के पास तीन व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर खडे है। कि सूचना पर ग्राम लांजा के पास पहुंचकर घेराबंदी कर 03 व्यक्तियों को पकडकर उनका नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम 1.डोमेश कुमार साहू 2. गौतम तांडी 3. जुबेर खान होना बताये। तीनो व्यक्ति के पीठ में अलग-अलग काला रंग का पीठ्ठू बैग रखे मिले तीनो से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर अपने-अपने पिठ्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताये। तीनों आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा जैसा गंधयूक्त 07 पैकेट में कुल 7.214 किलो ग्राम गांजा किमती लगभग 39,677/-रू. को रखे मिले जो विधिवत कार्यवाही कर उक्त गांजा जप्त किया गया आरोपियों का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर ही आरोपि गण को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.