वार्ड क्रमांक-20 गाँधी चौक में छत्तीसगढ़ के लोक पर्व मातर तिहार को बड़े धूमधाम से मनाया गया।
दल्लीराजहरा :- नगर के वार्ड क्रमांक-20 गाँधी चौक में छत्तीसगढ़ के लोक पर्व मातर तिहार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने मातर तिहार में शामिल होकर सभी नगरवासियों को गोवर्धन पूजा और मातर तिहार का बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद व जिला योजना समिति के सदस्य रोशन पटेल,सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय,वार्ड क्रमांक-8 के पार्षद स्वप्निल तिवारी,कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष विलियम भावरा,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू,जिला प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल,कांग्रेस नेता अनिल कोम्बे सहित अन्य गणमान्य नागरिक व नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.