नपा अध्यक्ष ने वार्ड क्र.-22 स्थित छठ पूजा स्थल में पहुँचकर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया।
दल्लीराजहरा :- नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने वार्ड क्रमांक-22 स्थित छठ पूजा स्थल में पहुँचकर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया।
अध्यक्ष जी ने घाट की स्थिति व कोरोना में भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था का जायजा लिया एवं पूजा स्थल में रंगरोगन,सफाई व्यवस्था,लाइटिंग व्यवस्था एवं घाट में जल भरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।
इस दौरान छग यूपी बिहार समन्वय समिति के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह,सचिव व एल्डरमैन प्रमोद तिवारी,सदस्य गण संतोष पांडेय,रामकुमार शर्मा,पार्षद स्वप्निल तिवारी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.