कही पत्नी को लेने पहुंचे दमांद को ससुर ने रोका, हुआ विवाद ससुर ने खाया कीटनाशक, कही मंगलीपेठ की 20 वर्षीय युवती,,,
सीएन आई न्यूज़ सिवनी( म.प्र.) से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी। दो अलग-अलग घटनाओं में 55 वर्षीय ससुर ने दमांद से हुए विवाद के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया तो वही मंगलीपेठ निवासी 20 वर्षीय युवती ने धोखे से पुरानी गोली खा ली।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा थाना अंतर्गत गांव पीपरडाही में सोमवार को जगदीश बंदेवार पिता सिमरन (55) के घर उसकी पुत्री भाईदूज पर्व मानने मायके आई थी। त्यौहार के बाद अपनी पत्नी को लेने दमांद ससुराल गया। तभी ससुर जगदीश बंदेवार ने एक दो दिन और पुत्री व दमांद को रुकने की बात कही।
किसी बात से दमांद नाराज हो गया और घर में पत्नी व ससुर से वाद-विवाद करने लगा। जिससे परेशान ससुर जगदीश ने घर में रखी सब्जी सेमी में लगने वाली इल्लीमार कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है।
वहीं दूसरी घटना में सिवनी नगर के मंगलीपेठ निवासी दीपिका पिता अनिल चौधरी (20 )ने रविवार को घर में रखी पुरानी दवाई की गोली धोखे से खा ली। दूसरे दिन सोमवार को गले में दर्द होने पर परिजन उपचार कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे ।युवती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
अभी-अभी ताजा समाचार सोमवार रात 10:15 कमला नेहरू अस्पताल भोपाल के चिल्ड्रन वार्ड में रात लगभग 8 बजे लगी आग। मची अफरातफरी। अस्पताल की तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग, कई बच्चों को निकाला गया बाहर, राहत बचाव कार्य जारी ।बच्चों को दूसरी बिल्डिंग, वार्ड में किया जा रहा शिफ्ट। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे अस्पताल।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.