*डोंगरगढ -परविंदर सिंह मोंटी को सांसद प्रतिनिधि बनाएं जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष*
महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ-दीवाली धनतेरश के दिन सांसद सन्तोष पाण्डेय जी के द्वारा जिले के कुछ कार्यकर्ताओं को अलग अलग विभागों में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करके दीवाली उपहार दिया। इसी कड़ी में डोंगरगढ नगरपालिका के पूर्व एल्डरमेन एवम वरिष्ठ कार्यकर्ता परविंदर सिंह मोंटी को भी सांसद प्रतिनिधि के रूप में सांसद सन्तोष पाण्डेय जी के द्वारा नियुक्त किया गया है इस नियुक्ति के पर्यंत वे नगरपालिका डोंगरगढ की समस्त बैठकों एवम कार्यक्रमों में सांसद प्रतिनिधि की भूमिका अदा करेंगे, गौरतलब है कि पूर्व में भी सांसद की अनुमति से वे नगरपालिका डोंगरगढ की परिषद की बैठक में प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा ले चुके है।परविंदर सिंह मोंटी की सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओ ने सांसद सन्तोष पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।सांसद संतोष पांडेय के द्वारा इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पार्टी में सक्रियता का लाभ मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद खाण्डेकर,रामजी भारती, सरोजनी बंजारे ,एवम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शशिकांत द्विवेदी,सुरेंदर बंनोआना,प्रकाश चौरड़िया,लक्ष्मी नारायण अग्रवाल,संगीता टेम्भूरकर,सुषमा कोठारी,रमेश अग्रवाल,अनिल पाण्डेय,प्रिंस कक्कड़,ज्योति बड़वाईक, मीना यादव,गीता मानिकपुरी,लोकेश इंदुलकर,अनिल यादव,प्रवीर सोनी, संजय यादव,मनीष चक्रबर्ती,शुभम परिहार,सुनील सोनी, शैलेन्द्र साहू,गंगाधर देवांगन,धीरज शर्मा,गणेश वर्मा,घनश्याम साहू आदि कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.