*CNI ब्रेकिंग न्यूज़ बेलगहना पुलिस ने लूट व मारपीट के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा के साथ बैजनाथ पटेल
बिलासपुर मरवाही बायपास पर केंदा घाट के पास आरोपियों ने लाठी डंडे से डरा धमका कर किया था लूट का प्रयास ।
प्रार्थी की शिकायत पर बेलगहना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार।
आरोपी कैलाश लकड़ा पिता श्रीराम, जयपाल सिंह पिता मंगल सिंह, नेवल सिंह पिता कल्याण सिंह, ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए प्रार्थी ईश्वर सिंह निवासी सोनपुरी और महावीर भैना के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया था प्रार्थी ने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के भीतर बेलगहना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहीके चौकी प्रभारी अजय वारे के साथ प्रधान आरक्षक राजेश्वर साय, आरक्षक रवि पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.