पौनी पसारी योजना के तहत 35 पात्र हितग्राहियो किया जाएगा लॉटरी द्वारा आबंटन...
दुर्ग। 08 नवम्बर,नगर पालिक निगम। राज्य सरकार ने परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पौनी पसारी योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत दुर्गं नगर निगम क्षेत्र के रहवासियों को व्यवसाय की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
महिला समृद्धि बाजार स्थित पौनी पसारयोजना के तहत 40 चबूतरा शेड बनाए गए है। इसमे 35 पात्र हितग्राहियो के आवेदन प्राप्त हो चुके है।
इसको ध्यान में रखते हुए कल दिनांक 09 नवम्बर दिन मंगलवार को विवेकानंद सभागार में विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,निगमायुक्त हरेश मंडावी,
सभापति राजेश यादव,राजस्व एवं बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन के उपस्थिति में लॉटरी द्वारा आबंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त
मुख्यमंत्री स्वावलंबन के तहत नया बस स्टैंड एवं अग्रेसन चौक के पास रिक्त 05 दुकानों को विभिन्न व्यवसाय के लिए निगम आबंटन किया जाएगा।
लुकेश साहू सी.एन.आई.दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग . मो- 8103945853/07883561846 gmail.lukeshsahu853@gmail.com खबरे एवं विज्ञापन हेतू सम्पर्क करें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.