रायपुर, 22 नवम्बर 2021
संस्था, अवाम ए हिन्द के सुपोषण अभियान अंतर्गत 326वें दिन सैकड़ों भूखे जरुरतमंद असहाय, शासकीय अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को किया निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आज रायपुर राजधानी में जरूरतमंद, गरीब मजदूर बेसहारा तथा शासकीय डीकेएस अंबेडकर अस्पताल में मरीजों के परिजनों को सुपोषण अभियान के माध्यम से मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए समाज के हर कमजोर व्यक्तियों के लिए निशुल्क पौष्टिक भोजन का वितरण किया।
संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में बीते 1 जनवरी 2021 से निरंतर सदस्यों और पद अधिकारियों के साथ दोनों वक्त भोजन बिना किसी सरकारी अनुदान के सदस्यों की और शुभचिंतकों की सहभागिता से मानवीय संवेदनाओं के मद्देनजर रखते हुए यह पौष्टिक भोजन 326 दिनों से लगातार संस्था उन्हें निःशुल्क भोजन वितरण करते हुए आ रही है।
आजके मानवीय कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के मार्गदर्शन में पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अरहम खान, अनमोल जैन, राजकुमार साहू सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.