ब्लाक काग्रेस कमेटी क्रमांक - 1 भिलाई द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण रैली का आयोजन किया गया।
भिलाई :- वार्ड नंबर 24 ( नया 35) शारदा पारा कैम्प 2 भिलाई मे किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर जी ने किया, संचालन ब्लॉक के अध्यक्ष श्री रामा विश्वकर्मा जी ने किया. कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलमान द्वारा किया गया.
जिला कॉंग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार महंगाई के विरोध में आज कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 द्वारा वार्ड-35 शारदापारा में प्रदर्शन किया। इस अनोखे प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर समेत जिला पदाधिकारी शामिल हुए।
सबसे पहले महापुरुषों की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद कंडे से चूल्हा जलाकर पानी से पुड़ी बनाई। जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने खुद पुड़ी तली।
पुड़ी बनाने के बाद कांग्रेसी दो बैलगाड़ी में विरोध दर्ज कराने गली-गली घुमे। जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के साथ कांग्रेसियों ने आशादीप कॉलोनी, हनुमान मंदिर, किशन चौक, मराठी मोहल्ला, सोनकर मोहल्ला, गांधी चौक, संतोषी पारा, सांस्कृतिक भवन में रैली निकाली। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 के अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा, जिला महामंत्री समय लाल साहू, अतुलचंद साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू,प्रभाकर जन बंधु, तहूर पावर, दुर्गा प्रसाद साहू,नईम बेग जी. राजू, देवेंद्र बघेल,फैयाज, मन्नान गफ्फार खान, मोहम्मद अकबर, अयान नवाब, , उमाशंकर साहू, अमरेश गिरी, शशिकांत, दुष्यंत सिन्हा, , लखनऊ राम बावनकर, धर्मेंद्र, चंद्रमणी, सलीम खान, मंगल राम साहू, डब्ल्यू यादव, अर्जुन यादव, हुमायूं सुल्तान, समेत अन्य वार्ड वासी भारी संख्या मे मौजूद रहे। आशादीप कॉलोनी के प्रमुख मोहन चौहान का सराहनीय सहयोग रहा।
CNI News भिलाई से ब्यूरो रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.