प्रदेश व्यापी जन जागरण यात्रा आज रतनपुर में प्रदेश प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष ,जिलाध्यक्ष सहित रतनपुर पहुँचे कांग्रेस के दिग्गज
भाजपा को झटका निरंजन सिंह छत्री के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस का हाथ थामा साथ ही निर्दलीय पार्षद संतोष प्रजापति ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...धार्मिक नगरी रतनपुर में पहली बार कांग्रेस के प्रभारी एवं प्रदेशाध्यक्ष सहित बड़े बड़े नेताओं का एक मंचस्थ कार्यक्रम आयोजित किया गया
, प्रदेश व्यापी देश मे लगातार बढ़ती महँगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूरे प्रदेश में जन जागरण आंदोलन का निर्णय लिया जिसके तहत स्वयं प्रदेशाध्यक्ष पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, ब्लॉक,शहर एवं पंचायतों में पहुंच कर महँगाई का विरोध कर रहे है इसी तरमतय में यह कार्यक्रम रतनपुर के महामाया चौक में आयोजित किया गया जिसमें गांधी नगर से यह पद यात्रा की शुरुवात हुई जहाँ से ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे जिन्होंने गर्मजोशी से छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं प्रदेशाध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया, जिसके पश्चात यह पदयात्रा थानापारा होते हुए,भीम चौक, नूतन चौक,हाई स्कूल, किला गेट एवं महामाया चौक पहुँची जगह ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जोरदार आतिशी स्वागत किया जिसके उपरांत महामाया चौक में आयोजित जन सभा में पहुँचे, जहाँ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, महामंत्री पीयूष कोशले, अर्जुन तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान मौजूद रहे जहाँ पर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या के द्वारा मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों को माँ महामाया देवी जी का चित्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । सभा को संबोधित करते हुए चंदन यादव ने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई ने गरीब जनता से लेकर देश के हर एक व्यक्ति को प्रभावित किया है, केंद्र की मोदी सरकार जनता का खून चूसने का कार्य कर रही है अब वक्त है हम सब को एक जुट होकर इनके खिलाफ खड़े होने का और इनके अभिमान तोड़ने का । प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बढ़ती महँगाई ने प्रत्येक व्यक्ति की कमर तोड़ दी है जहाँ कांग्रेस सरकार में खाने का तेल 70 से 80 रुपये था आज वही तेल 200 में बिक रहा है, पेट्रोल,डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर जहाँ कांग्रेस के शासन में कम दामो में मिला करते थे आज वही इसके रेट आसमान छू रहे है मोदी सरकार आम जनता का गला घोंट रही है वे लोगो को ही खत्म करने का प्रयास कर रही है जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन जागरण पद यात्रा का उद्देश्य लोगो आम जन को झेंलनी पड़ रही महँगाई की मार से उबारने का है आम जनता तक इसे पहुचाने का है जहाँ बड़े बड़े वादे करने वाली खोखली नितियो के मालिक मोदी जी लोगो को केवल झूठी दिलाशा दे रहे है वही राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस पार्टी आम जनता की लड़ाई लड़ने सड़क पर उतर रही है स्पष्ट साफ है कि महलो के मालिक मोदी जी को आम जनता से कोई लगाव नही है वही अपना सब कुछ छोड़ राहुल जी लोगो का दर्द बाट रहे है उनकी हक की लड़ाई लड़ रहे है, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या ने अतिथियों का आभार जताया और उनके निवेदन को स्वीकार कर राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव एवं प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम को रतनपुर आने पर धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कांग्रेस की नीतियों के भरोसे कोरोना से देश को उबारने का श्रय लेने वाले मोदी सरकार को जमकर धोया साथ ही हजारों की संख्या में उपस्थित हुए जनबल का आभार जताया ततपश्चात भाजपा के नेता निरंजन सिंह छत्री के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस का हाथ थामा साथ ही निर्दलीय पार्षद संतोष प्रजापति ने भी कांग्रेस के पदाधिकारियों के समक्ष कांग्रेस का हाथ थामा । जिसके पश्चात राष्ट्रीय सचिव, प्रदेशाध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष ने माँ महामाया देवी जी के दर्शन कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या सहित संगठन के उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे,महामंत्री कमल सोनी,प्रवक्ता राजा रावत,मीडिया प्रभारी रवि रावत, उपाध्यक्ष इल्याश कुरैशी,महामंत्री मोहर खान,सचिव विनय कश्यप, सुधीर दुबे,जतिन मिश्रा,शैल जायसवाल, कुमारी बाई यादव,राजेन्द्र दुबे,शुशीला मानिकपुरी, रानी बाई,संतोष साहू,जशवंत जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह राजपूत सहित अन्य कांग्रेस जन हजारों की संख्या में उपस्थित रहे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.