Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 22, 2021

*स्वच्छता में अव्वल आने के बाद भी विकास कार्यों की सौगात को तरसता दोरनापाल-धर्मेंद्र भदौरिया।*


 सुकमा से संजय सिंह भदौरिया




*स्वच्छता में अव्वल आने के बाद भी विकास कार्यों की सौगात को तरसता दोरनापाल-धर्मेंद्र भदौरिया।* 


सुकमा-वर्चुअल बैठक में 11 निकाय को विकास कार्यों की सौगात मिली हैं वही नगर पंचायत दोरनापाल को हाल ही में स्वच्छता के लिए सम्मान प्राप्त हुआ हैं।फिर भी विकास कार्यो में सीएम भूपेष बघेल की वर्चुअल बैठक में दोरनापाल का नाम नही होने से भाजपा दोरनापाल के नेता प्रतिपक्ष ने निराशा व्यक्त  करते हुए फिर एक बार दोरनापाल से भेदभाव  का आरोप लगाया हैं।नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र मोनू सिंह भदौरिया का कहना हैं कि जहां एक तरफ दोरनापाल के स्वछता कर्मियों की बदौलत दोरनापाल को राज्य भर में स्वच्छता के लिए सम्मान मिला हैं।वही हॉल ही में मुख्यमंत्री भूपेष बघेल  के वर्चुअल बैठक के माध्य्म से 11 निकायों को करोड़ों का विकास कार्यो की सौगात देने पर कहा हैं कि। आगामी आने वाले चुनाव को देखते हुवे ये सिर्फ चुनावी घोषणा हैं।सुकमा जिले में कोंटा नगर पंचायत में चुनाव हैं।कोंटा में अपनी जनाधार खो चुकी कांग्रेस को चुनावी लॉलीपाप देकर जनाधार  बचाने का प्रयास किया जारहा हैं।पर वही दोरनापाल नगर पंचायत को स्वच्छता का सम्मान देने के बाद भी विकास कार्यों से दूर करना ये सरकार की चुनावी लॉलीपाप बाँटने की मंशा को साबित करता हैं।दोरनापाल में कई जगह आधी अधूरी नालियां व सड़के हैं। जो कि निर्माण के लिए राशि नही होने से रुकी पड़ी हैं।भाजपा के पार्षद हमेशा विकास कार्यों को कराये जाने की मांग लगातार करते रहते हैं पर दोरनापाल के नगर की जनता को विकाश से दूर किया जारहा हैं।स्वछता में सम्मान दिलाने में स्वच्छता मित्रों के साथ ही नगर की जनता का भी हाथ हैं।जिन्होंने स्वछता के लिए सिटीजन फीडबेक में दोरनापाल को अव्वल बना दिया फिर भी दोरनापाल की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता हैं।क्योंकि दोरनापाल की जनता भाजपा को जनाधार दिया हैं जिससे भाजपा के बहुमत से आठ पार्षद हैं परंतु सत्ता का रोब दिखाकर सत्ता पर कांग्रेस बैठ गई हैं और  दोरनापाल की जनता के साथ विश्वासघात कर रहीहैं।जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में कांग्रेस को उठाना पड़ेगा  दोरनापाल की जनता इनका सूपड़ा साफ जरूर करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad