Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 23, 2021

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में सुनी 44 आमजनों की समस्याए।

 कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में सुनी 44 आमजनों की समस्याए। 



बालोद :- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में पहुॅचे जिले के 44 आमजनों की समस्याओं तथा शिकायतों को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनचौपाल कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डोटोपार के सरपंच ने नाला में पुलिया निर्माण कराने, दल्लीराजहरा के इन्द्र कुमार ने इलाज की सुविधा प्रदान करने, ग्राम डोटोपार के भूषण लाल ने राशन कार्ड बनाने, ग्राम धौंराभाठा के तिहारू राम ने अनुग्रह राशि दिलाने, ग्राम मटिया के नरेश कुमार ने बिजली बिल में सुधार कराने, ग्राम पंचायत अर्जुनी टिकरी के सरपंच ने पानी टंकी निर्माण कराने, शासकीय महाविद्यालय बालोद के छात्रों ने नियमित विद्यार्थियों हेतु बस शुल्क आधी कराने, ग्राम नवागांव की योगेश्वरी ने अनुदान राशि दिलाने और ग्राम पिनकापार के बंशीलाल ने आवास योजना के तहत किश्त की राशि दिलाने संबंधी आवेदन कलेक्टर को सौंपे। 



इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री महोबे को सौंपे। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम श्री विनायक शर्मा, एस.डी.एम. बालोद श्री आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।







CNI News बालोद से ब्यूरो रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad