कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक।
बालोद :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले मे कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आगामी एक दिसम्बर से शुरू होगी, जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान न आए इसकी निगरानी रखें। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी टीम बनाकर संयुक्त रूप से गश्त करें। उन्होंने कोचियों और बिचौलियों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते, एडीएम श्री विनायक शर्मा, एस.डी.एम. बालोद श्री आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा आदि मौजूद थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.