दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा जन जागरण पदयात्रा...
जन जागरण पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा जन जागरण पदयात्रा का आज चौथा दिन पोटिया बस्ती वार्ड 54 में रैली निकाला गया पोटिया बस्ती के गली मोहल्ले में पदयात्रा करते हुए नुक्कड़ सभाएं भी लिया गया।
इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की महंगाई के खिलाफ जैसे डीजल पेट्रोल रसोई गैस का मूल्य आसमान छू रही है। मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानून,02 करोड़ रोजगार के झूठे वादे, आय के झूठे वादे, के खिलाफ नुक्कड़ सभा के माध्यम से वार्ड वासियों को आम जनता को जागरूक किया गया।
केंद्र सरकार की महंगाई के विरोध में आम जनता भी आक्रोशित होकर इस रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एवं दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने भूपेश सरकार द्वारा किए गए जन घोषणा पत्र के 36 में 25 वादे पूरे किए गए किसानों का कर्जा माफ किया गया ,रू 2500 में धान खरीदी की गई,05 डिसमिल जमीन से कम की रजिस्ट्री बंद को शुरू किया गया,
युवाओं को सरकारी नौकरी के द्वारा खोले गए शिक्षकों प्राध्यापकों सहित विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती शुरू की गई, आउटसोर्सिंग बंद किया गया, 14580 नियमित शिक्षकों की नियमित भर्ती की गई, इसकी जानकारी जन-जन को दिया गया। इस अवसर पर दुर्ग शहर के लोकप्रिय विधायक व कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा
दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल दक्षिण ब्लॉक जन जागरण के प्रभारी कौशल किशोर सिंह दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा पार्षद अनूप चंदनिया, पार्षद दीपक साहू, सेक्टर प्रभारी शिवाकांत तिवारी, प्रवक्ता देवेश मिश्रा, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली,
दक्षिण ब्लॉक उपाध्यक्ष भोजराज यादव, शलभ साहू,दक्षिण ब्लॉक प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र वर्मा, शमीम अहमद, अजहर जमील,सुलोचना स्वर्णकार, डॉ. अश्वनी जांगड़े, महिला पूर्व ब्लाक अध्यक्ष छाया चौधरी, अंजोरी साहू,
शेष राम सेन, बंटी नवरंग, रफीक खान, वेद प्रकाश साहू, जया ठाकुर, कमलेश नागरची, देवेन्द्र मारकंडे, पिंकी झा, खुशबू साहू, के डी देवांगन, राकेश साहू, संतोष चंदनिया, धनेश्वर चंदनिया, खेदू यादव, रेवत देवांगन उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.