Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 15, 2021

*पेरमारास-लिटीरास के बीच बनेगा 933.93 लाख का पुलः मंत्री लखमा ने किया भूमिपूजन*

 सुकमा से संजय सिंह भदौरिया


*पेरमारास-लिटीरास के बीच बनेगा 933.93 लाख का पुलः मंत्री  लखमा ने किया भूमिपूजन*


*सुकमा-* उद्योग मंत्री  कवासी लखमा ने आज एक दिवसीय सुकमा जिला प्रवास पर विकास कार्यों की सौगातों की झड़ी लगाई। उन्होंने सामसट्टी और लिटीरास में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान चन्द्रपुर विधायक  रामकुमार यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या मंे ग्रामीण उपस्थित थे।


मंत्री  लखमा ने छिन्दगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तोंगपाल के आश्रित ग्राम लिटीरास वासियों को 933.93 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 168 मीटर लंबी उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में मंत्री  लखमा ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क, पुल-पुलिया विकास से ही क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों जैसे विद्युत विकास, शासकीय भवनों का निर्माण आदि कार्य सुनिश्चित होती है।


बारु नदी पर ग्राम पेरमारास और लिटीरास के मध्य निर्माण किए जाने वाले पुल से पेरमारास, लिटीरास, मारेंगा, चिपनपाल, टाहकवाड़ा, नैमेड़, हमीरगढ़ के लगभग 12 हजार ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा। बारु नदी में पहला पुल टाहकवाड़ा में बनाया गया, उसके बाद मारेंगा में और अब इसी नदी पर लिटीरास में पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आगामी समय में गुटेर नाला पर पुल निर्माण की बात कही।  

जब ग्रामीणों को सुगम आवागमन का साधन सुलभ होता है, क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्घ होती है। सड़क, पुल-पुलिया विकास से ही ग्रामीणों की व्यवसायिक व सामाजिक कार्यों में प्रगति, उन्नति और विकास सुनिश्चित होती है। उन्होंने आमसभा में उपस्थित ग्रामवासियों को पुल निर्माण के भूमिपूजन पर बधाई देते हुए कहा कि तोंगपाल सुकमा जिले के विकसित क्षेत्रों मंे आता है, यहाँ के ग्रामवासी उन्नत खेती, बेहतर जीवन का आनंद लेते है। तोंगपाल क्षेत्र में शिक्षा का स्तर भी बेहतर है, इसे और सुदृढ़ करने के लिए तोंगपाल में ही महाविद्यालय खोला गया ताकि क्षेत्र के विद्यार्थी स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर सुन्दर भविष्य का निर्माण करे।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में आई तेजी के बाद लोगों में भी समृद्धि दिखती है। आज गांव-गांव में युवाओं के पास मोटर सायकल है और ट्रैैक्टर है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए कई कार्य किए गए है और निरंतर रुप से किए जा रहे है। कई राशन दुकानों की स्थापना की गई, ताकि लोगों को नजदीक में ही राशन प्राप्त हो सके। किसानों की सुविधा के लिए एर्राबोर और केरलापाल में धान खरीदी केन्द्र भी स्थापित किया गया है।


बॉलीवुड में सुपर डुपर अमिताभ और छत्तीसगढ़ में सुपर डुपर नेता लखमा-यादव


कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने मंत्री कवासी लखमा की तारीफ करते हुए इनकी तुलना बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से की उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बॉलीवुड में सुपर डुपर हीरो अमिताभ बच्चन है उनकी किसी से कोई तुलना नहीं इसी प्रकार हमारे छत्तीसगढ़ के नेताओं में कवासी लखमा सुपर डुपर नेता हैं इसकी भी कोई तुलना किसी से नहीं कि जा सकती हमेशा सदन में अपनी आवाज बुलंद करने वालों में से है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad