कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
18 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कोटा......पुलिस द्वारा लगातार कच्ची महुआ बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की जा रही है कार्यवाही
आरोपी श्याम कुमार सतनामी पिता फुल सिंह सतनामी उम्र 35 साल साकिन पोंडी थाना कोटा जिला बिलासपुर मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पोंडी के श्याम कुमार सतनामी अवैध रूप से बिक्री कर रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही कर आरोपी से कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1800/-₹ को जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनेश चन्द्रा ,स उ नि हेम सागर पटेल ,आर.1507 अजय सोनी की विशेष भूमिका रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.