कोरबा : ज़िले के कुसमुंडा में देर रात एक युवक से विवाद के बाद उसे गोली मार दी गई। पुलिस को मामले में तीन आरोपियों की तलाश है।
पुलिस थाने में दर्ज ब्यौरे के अनुसार तिफरा बिलासपुर निवासी सुमित चौधरी का झगड़ा रेल्वे साईडिंग कुसमुंडा के पास राजा खान अशरफ खान और अभिषेक आनंद से हुआ, रात दस बजे हुए इस झगड़े में सुमित पर गोली चला दी गई। गोली लगने से घायल सुमित चौधरी का उपचार अस्पताल में जारी है।
खबरें हैं कि यह वर्चस्व की लड़ाई का मसला है, खदान इलाक़े पर प्रभाव जमाने के लिए गोलीकांड जैसी घटना की गई है। हालाँकि पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की पता तलाश की जा रही है और मामले की जाँच जारी है विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.