छुरिया-ताहिर खान:- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत-रत्न जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोलापुर में बाल दिवस के रूप में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट और गाइड के कैडेटो ने ग्राम में स्वच्छता और कोविड-19टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वच्छता और कोविड-19टीकाकरण जागरूकता से संबंधित गगनभेदी नारों से गाँव को गूँजायमान कर दिया गया।छात्रों के द्वारा ग्राम के लोगों को स्वच्छता का महत्व और कोविड-19 टीकाकरण के लाभ व सामाजिक दूरी,हैंड वाश,कोविड-19से बचाव और लक्ष्ण व उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता रैली के पश्चात् विद्यालय परिसर में वृहत रूप में बाल मेले का आयोजन किया गया।जिसके अंतर्गत छात्रों ने स्वंय के द्वारा निर्मित वयंजनो का बिक्री कर खरी कमाई के गुर सीखे। विद्यालय के छात्रों सहित शिक्षकों ने भी छात्र छात्राओं के द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टालो का निरीक्षण कर,स्टालो में लगे वयंजनो का लुत्फ़ उठाया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय कमलेशवर देवागन,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रमेश मंडलोई, व्याख्याता योगिता मंडलोई,उवशी साहू,रामेश्वर नेताम,अमित हरिहारनो,धनेश पांडे,लक्ष्मी नारायण सिंह,नेहरू लाल बंजारे,देविका देवागन और रीना चौबे सहित स्वयं सेवकों में जतीन साहू,इन्द्रेश साहू,राजेश धनगावी,भेषकुमार साहू,भुवनेश्वर साहू,चेतन साहू,राजकमल,जिज्ञासा,मालती मंडावी,संजना साकरे,कृति साकरे,लिमन साहू,लुकेश कुमार,भोजराम साहू,सागर साहू, कृषटीना बंजारे,सीमा साहू,देवकुमारी यादव,डोमेशवरी,चमेली चंद्रवंशी और सेवंतीन आदि छात्र छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.