छुरिया-ताहिर खान:- पिछले दिनों आकाश महिला एवम विद्यार्थी कल्याण संस्थान लाल बहादुर नगर के तत्वाधान में एक प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ की होनहार छात्रा कु. विभा धनकर को संस्थान की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कु. विभा धनकर विकासखण्ड छुरिया के ग्राम- बापूटोला की पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश की युनाम चोटी जो कि 20000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्तिथ है, जहां एक पर्वतारोही के रूप में साहसिक यात्रा कर वहां पहुंची और ठीक 15 अगस्त के दिन देश का तिरंगा झंडा फहराया। इसी तरह उन्होंने लद्दाख के समीप परांगला पास स्फिति वैली जो कि 19500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है, वहां भी पहुंचकर देश का झंडा फहराकर देश दुनिया मे भारत का नाम रौशन किया। बता दें कि वर्तमान में कु. विभा धनकर शा.उ.मा. शाला चिचोला, विकास खण्ड छुरिया में कक्षा 12 वीं की छात्रा है । वे न केवल पढ़ाई में अव्वल है बल्कि राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब, इंग्लिश लर्निंग क्लब के कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है। एक पर्वतारोही के रूप में उन्होंने देश दुनिया मे शाला और राज्य का नाम ऊंचा किया है। वहीं उन्होंने बताया की उनका लक्ष्य माऊंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करना है। उनके इस साहसिक और प्रेरणाप्रद कार्य के लिए समाजसेवी श्री चंद्रशेखर सिंह जादौन का महत्वपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन रहा है।आकाश महिला एवम विद्यार्थी संस्थान लाल बहादुर नगर की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री चंद्रशेखर सिंह जादौन, संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिन्हा, विशिष्ठ अतिथि श्री चितानन्द यदु, श्री निरंजन सिंह महिपाल, श्री खोरबाहरा राम साहू, श्री हेमराज सहारे, श्रीमती दुलेश्वरी साहू, श्री खलेश्वर मंडावी, श्री बृजलाल साहू एवम विद्यार्थीयों के बीच उन्हें सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.