*हुआ मुख्यमंत्री तथा वनमंत्री का पुतला दहन*
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा के साथ बैजनाथ पटेल
*प्रदेश मंत्री विजय शर्मा को रिहा किये जाने और दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए भाजपाइयों ने किया पुतला दहन*
विशेष समुदाय द्वारा सनातन धर्म के झंडे को हटा अपना झंडा लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सनातन समाज के लोगों का नेतृत्व कर रहे
भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा को जबरिया गिरफ्तार कर अब तक जेल में रखे जाने का विरोध करते हुए बेलगहना मंडल के ग्राम पंचायत आमगोहन व बिटकुली पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कवर्धा क्षेत्र से वन मंत्री बने मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, महामंत्री निरंजन पैकरा, जिला किसान मोर्चा महामंत्री रामेश्वर सिंह राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप साहू के नेतृत्व में किया गया जिसमें राजेश पाण्डेय, रामेश्वर खुसरो, खिलावन, मजीद अहमद, पीताम्बर कंवर, शिवमान खुसरो, प्रदीप कश्यप , अशोक मरकाम,धनन्जय साहू एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.