Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 21, 2021

दुर्ग - जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा युवक - युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम गोंडवाना भवन दुर्ग में आयोजित ...

 जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा पिछले 30 साल से विवाह योग्य युवक - युवतियों के परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम प्रारंभ और लगभग 500 से अधिक प्रतिभागी युवक-युवतियों ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया...



जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन गोंडवाना भवन दुर्ग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता छग राज्य दुग्ध संघ अध्यक्ष विपिन साहू विशेष अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, पूर्व केबिनेट मंत्री  रमशीला साहू, सहित अन्य थे। 




कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा सामाजिक ध्वज रोहन एवं भक्त माता कर्मा की आरती पूजन के साथ हुआ। के मुख्यअतिथि ताम्रध्वज साहू ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा पिछले 30 साल से विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन करवाते आ रहे है। 




जिस उद्देश्य को लेकर यह आयोजन की शुरुवात किया गया है वह अपने उद्देश्य से पीछे होते जा रहा है। युवतियां तो मंच में आकर अपना परिचय दे रही है लेकिन युवक पीछे हो रहे है। पुस्तिका में केवल बायोडाटा देने से ही संबंध नही बनता। समाज के हर व्यक्ति को समाज हित मे सोच रखना चाहिए।



 


पूरे प्रदेश में दुर्ग जिला की संगठन का कोई मुकाबला नही है।  साहू ने कहा कि आप सब राजनीति में जरूर आगे बढे लेकिन समाज के अंदर राजनीति ना करें। छग में सरकार किसी की हो साहू समाज की ओर पहले नजर रहता है।




स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने दिया। सम्मेलन को विपिन साहू,  रमशीला साहू, थानेश्वर साहू, जागेश्वर साहू ने भी सम्बोधित किया। मंच पर शादी योग्य युवती एवं युवकों ने आकर बारी-बारी से अपना परिचय दिया। मंच संचालन जिला महासचिव प्रेमलाल साहू ने किया। 



मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू,कार्यकारी अध्यक्ष यतीश साहू, नंदलाल साहू, जितेंद्र साहू, राजेन्द्र साहू, मनोज साहू, गंगादीन साहू, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, किशन हिरवानी, हरिशंकर साहू, रागिनी साहू, दिव्या कलिहारी, शिवकुमार साहू, यमला साहू, मंजू साहू झूमुक साहू,जगदीश दीपक, दीलीप साहू सहित अन्य उपस्थित थे।



रावेन्द्र मिश्रा के द्वारा लुकेश साहू कि रिपोर्ट...






No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad