अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जयपुर - राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सभी मंत्रियों का इस्तीफा लेने के बाद रविवार को नये सिरे से मंत्रिमंडल का गठन किया। इसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस के पंद्रह विधायकों ने को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इनमें से ग्यारह विधायकों ने कैबिनेट मंत्री और चार विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्रिमंडल पुनर्गठन में जाटों का कद काफी बढ़ गया है , पांच में से चार जाट कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री बना है। वहीं मंत्रिमंडल पुनर्गठन में सीएम गहलोत का दबदबा कायम रहा , इनके गुट से आठ कैबिनेट मंत्री और दो राज्यमंत्री बने। इस नये मंत्रिमंडल में सचिन पायलट खेमे के पांच नेताओं को जगह मिली है। राजभवन में हुये शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कैबिनेट मंत्री पद के लिये हेमाराम चौधरी , महेंद्रजीत मालवीय , रामलाल जाट , महेश जोशी , विश्वेंद्र सिंह , रमेश मीणा , ममता भूपेश , भजनलाल जाटव , टीकाराम जूली , गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत को शपथ दिलायी। वहीं राज्यमंत्री के तौर पर जाहिदा खान , बृजेंद्र सिंह ओला , राजेंद्र गुढ़ा और मुरारीलाल मीणा को शपथ दिलायी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.