छुरिया- ताहिर खान:- दिपावली के पावन पर्व पर ग्राम भकुर्रा में गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वरांजलि का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती किरण वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, अध्यक्षता ललिता कंवर जिला पंचायत सदस्य, रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मण्डल छुरिया, श्रीमती द्रौपती मण्डावी सभापति जनपद पंचायत छुरिया, सलमान खान उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया, विष्णु साहू, खेमचंद साहू, रामकिसन अरकरा सरपंच ग्राम पंचायत भकुर्रा, बलराम साहू पूर्व सरपंच, पूरन लाल मंडावी, नितिश सिन्हा, ओम मंडावी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि श्रीमती किरण वैष्णव द्वारा सभी ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘‘दिपावली का त्यौहार हमें भाईचारा और स्नेह पूर्वक मनाने की आवश्यकता है, सनातन हिन्दु धर्म के प्रतीक दिपावली के इस पर्व में आप सभी के जीवन में नये प्रकाश व उर्जा का संचार हो।‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती ललिता कंवर ने भी अपने विचार रखते हुए सभी ग्रामीणजनों को दिपावली पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वरांजलि परिवार के कलाकार एवं नवयुवक मंडल समिति के सभी सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.