संयुक्त एकलव्य विद्यालय डौंडी मे अस्थाई शिक्षकों की पढाई से छात्रों का भविष्य खराब।
पालको ने स्कूल में ताला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन,स्थानीय प्रशासन और तहसीलदार एस.डी.एम,को स्कूल तक आने मे किया मजबूर।
दल्लीराजहरा :- शिक्षकों की मांग को लेकर एकलव्य विद्यालय डौंडी बालोद में पालक समिति ने लगाया ताला संयुक्त एकलव्य विद्यालय डौंडी बालोद राजहरा के पालक समिति ने शिक्षकों की मांग को लेकर स्कूल में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
पालक समिति के अनुसार इस :- विद्यालय में 150 छात्र और 150 छात्राएं पढ़ते हैं परंतु यहां एक भी स्थाई शिक्षक नहीं है।
अस्थाई तौर पर शिक्षक बच्चों को पढ़ाई करवाते हैं।जिससे छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है।
और बच्चों के पालकों में आक्रोश है अनेकों बार आवेदन निवेदन करने के बावजूद स्थाई शिक्षकों की भर्ती नहीं की जा रही है।
जिससे नाराज होकर आज पालक समिति ने एकलव्य विद्यालय में ताला लगा कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और तहसीलदार स्कूल पहुंचकर पालक समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।
देखिये विडियो अलग अलग क्षेत्र से आए हुए पालको द्वारा विरोध प्रदर्शन :-
संयुक्त एकलब्य विद्यालय डौंडी बालोद बालक 150 बालिका 150 टोटल 300 विद्यार्थी , पालक समिति के अध्यक्ष बंसी लाल रावटे सचिव शिवदयाल तारम दसरू राम टेकाम जयप्रकाश मंडावी सहदेव सहारे आदि पालक उपस्थित प्रशासन की ओर से sdm तहसीलदार प्राचार्यआदि उपस्थित स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जिनकी सरकार वक्त बदलाव का के नारे के साथ प्रदेश में सत्ता में आई है।
परंतु 3 साल बीत जाने के बावजूद भी कहीं कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा, शिक्षा का स्तर सबके सामने हैं।
नए स्कूल खोल देने से पुराने स्कूल के छात्र छात्राओं को कोई लाभ नहीं हो रहा है। और ना होगा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.