Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 10, 2021

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला जेल दाखिल


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा - शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया ने थाना नवागढ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम नवागढ का विष्णु साहू उर्फ मिन्टू साहू पिता मनोज साहू (उम्र 19 साल) साकिन भाठापारा थाना नवागढ़ से करीबन तीन माह पहले जान पहचान हुआ था। विष्णु साहू प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर दिनांक 24.09.2021 के रात्रि दस  बजे इसके घर में जबरन शारिरिक संबंध बनाया है तथा घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र मांक 438 / 21 धारा 376 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत सिंह ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा के द्वारा प्रकरण मे तत्काल कार्यवाही के दिशा निर्देश पर  एसडीओपी जांजगीर चन्द्रशेखर परमा के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी विष्णु साहू उर्फ मिन्टू साहू पिता मनोज कुमार साहू ग्राम वार्ड नं० 11 भाठापारा नवागढ थाना नवागढ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही निरीक्षक देवेश सिंह राठौर थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व मे किया गया , जिसमें आरक्षक अर्जुन यादव , भुनेश्वर साहू , आनंद किशोर सिंह , शिवभोला कश्यप का सराहनीय योगदान रहा ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad