कवर्धा मामले को लेकर अमने मे मुख्यमंत्री व वनमंत्री का पुतला दहन
कोटा से सुरेंद्र मिश्रा के साथ प्रीतेश पांडे
कोटा... कवर्धा भगवा झंडे के अपमान को लेकर हुए विवाद के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से आक्रोशित भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वनमंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री,वनमंत्री व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये कवर्धा में अपने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एक पक्षीय कार्यवाही के विरूद्ध राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
भाजपा जिला महामंत्री गायत्री साहू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है और सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है कवर्धा में निर्दोष लोगों को जेल भेज कर व सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वालों को संरक्षण देकर सरकार ने अपना असली चेहरा जनता के सामने रखा है
कवर्धा में हिंदू पर अत्याचार भगवा के अपमान पर शक्ति केंद्र ग्राम अमने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गायत्री साहू, मिना यादव, सुशीला रानी यादव, प्रमिला बाई, मालती सविता पटेल, अमरीका पटेल, एवं भाजपा महिला मोर्चा की बहनें सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.