लूटपाट करने वाले दो आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - लूटपाट करने के दो आरोपियों को जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया कि दिनांक 09/11/21 को प्रार्थी संतोष कुमार चौहान पिता धनीराम (उम्र 21 वर्ष) साकिन जैजैपुर जो स्पंदना फायनेंस जैजैपुर में कार्यरत हैं द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि नौ नवंबर को ग्राम सल्हेओना थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार किस्त की रकम लेने गया था जो शाम करीबन सवा छह बजे वापस जैजैपुर आकार न्यू टू क्लाथ में कपड़ा खरीदने गया था। तभी बलराम मिरी व हरिकिशन यादव सल्हेजोना थाना सरसीवा निवासी अपने एक अन्य साथी के साथ आये और बलराम मिरी व हरिकिशन यादव मिलकर में हाथ में रखे बैग जिसमे नगदी रकम 11000/- रुपये , आईकार्ड को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर लूट लिये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 207/21 धारा 392 ,506 ,34 भादवि का अपराध उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देश , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मो. तस्लीम आरिफ के नेतृत्व में आरोपीगण बलराम मिरी पिता गणेश (उम्र 28 वर्ष) और हरिकिशन यादव पिता स्व. मोहन (उम्र 20 वर्ष) साकिनान साल्हेओना थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) से मेमोरेंडम कथन लिया गया। जिसमें उन्होंने अपने एक अन्य साथी हेमंत बंजारे के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किये। जिसके आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा सोल्ड , नगदी 11000/- रुपये , एक एयर पिस्टल 5.5 एम०एम० , एक धारदार चाकू , विवो मोबाइल फोन , बैग , आई कार्ड को जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया , जिसमें उपनिरीक्षक सनत कुमार मान्त्रे , आरक्षक रामाधार रात्रे , देवनारायण चन्द्रा , मनीष राजपूत , प्रहलाद सोनवाने , कृष्ण कुमार राठौर , संतोष गबेल , घनश्याम टंडन , कार्तिक कंवर तथा समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.