कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को शासन के नियमानुसार राहत दिलाए।
बालोद :- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को शासन के नियमानुसार राहत दिलाएॅ। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने जिले में वर्षा की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में शासन के निर्देशानुसार नए, पुराने बारदाने और किसान बारदाने (जूट) में धान उपार्जन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी धान खरीदी प्रारंभ दिवस से किसान बारदाने (जूट) में खरीदी की जाएगा और किसान बारदाना का भुगतान किसानों को किया जाएगा। कलेक्टर ने जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी हेतु की जा रही व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय, कलेक्टर जन चौपाल आदि से प्राप्त प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम श्री विनायक शर्मा, एस.डी.एम. बालोद श्री आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, श्री अभिषेक दीवान, श्री सुब्रत प्रधान, श्री मनोज मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
CNI News बालोद से ब्यूरो रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.