बालोद जनचौपाल में पहुॅचे ग्रामीण की स्वास्थ्य खराब होने पर उसे कलेक्टर ने तत्काल स्वास्थ्य सुविधा,उपलब्ध कराया। हुआ स्वस्थ।
बालोद :- संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित आज साप्ताहिक जनचौपाल कार्यक्रम में पहुॅचे डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कसही के आवेदक श्री पुरूषोत्तम कुमार साहू ने कलेक्टर को बैंक ऋण संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने लीड बैंक प्रबंधक को बुलाकर आवेदक के प्रकरण का निराकरण के निर्देश दिए। उसी समय आवेदक का स्वास्थ्य खराब हो गया। कलेक्टर ने तत्काल आवेदक को रेस्ट रूम में पहुॅचवाया और जनचौपाल कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन को उसके स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए निर्देशित किया और त्वरित उपचार हेतु जिला अस्पताल से तत्काल 108 एम्बुलेंस वाहन बुलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर आवेदक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती कर आवश्यक स्वास्थ्य जॉच व उपचार किया गया। सिविल सर्जन डॉ.एस.एस.देवदास ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा मिलने से आवेदक अब स्वस्थ है।
CNI News बालोद से ब्यूरो रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.