जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया वनांचल का दौरा, मिले शोकाकुल परिवार सेबैताल रानी को दी सौगात
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा:- मंगलवार को राजनांदगांव जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह साल्हेवारा क्षेत्र के दौरे पर रहे, आते समय बैताल रानी घाटी में बने मंदिर समितियों की मांग पर पीने की पानी समुचित व्यवस्था हेतु बोर खनन के लिए एक लाख रुपए की स्वीकृति किये।
इसके पश्चात रामपुर, कोपरो, चोभर, खादी के वरिष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता स्व कुंदी पटेल , भाजपा के कन्या शक्ति संयोजिका रही स्व कुमारी उर्वशी झारिया रही एवं साल्हेवारा के स्व संतोष अग्रवाल अधिवक्ता के शोकाकुल परिवार से सौजन्य मुलाकात किये।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष निजाम सिंग मंडावी, मंडल प्रभारी अनिल अग्रवाल, महामंत्री पारासर ठाकरे,जिला कार्यसमिति सदस्य ललित सोनी, आनंद सिन्हा, संतोष ठाकुर, रविशंकर मरकाम, अनुज साहू, मिनेश जंघेल, भुनेश्वर सेन, महेंद्र यादव, संतोष यादव, शिव यादव, ओमलाल साहू, मुंजन यादव, ओमकेश पाण्डेय मौजूद रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.