कवर्धा मामले को लेकर भाजपाईयों ने अर्जुन्दा मंडल के विभिन्न स्थानों में पुतला दहन
गुण्डरदेही । कवर्धा में भगवा झंडे के अपमान को लेकर हुए विवाद के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से आक्रोशित भाजपाईयों ने अर्जुन्दा मंडल अंतर्गत नगर पंचायत अर्जुन्दा के लगभग सभी वार्ड के आलावा शक्ति केंद्र कोटगांव ओडारसकरी टिकरी खुरसुनी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री मोहम्मद अकबर व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये कवर्धा में अपने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एक पक्षीय कार्यवाही के विरूद्ध राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला साथ ही गुरुर ब्लॉक के कोचवाही गांव के शीत कुमार नेताम ने राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास का पैसा रोकने के कारण कर्ज से पीड़ित होकर आत्महत्या कर लिया था जिसके लिए मृतक परिवार को 1करोड़ का मुआवज़ा व परिवार को नौकरी सहित अतिशीध्र आवास की राशि आबंटन की मांग भाजपाइयों ने किया पुतला दहन के दौरान उपस्थित तहसीलदार क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी व पुलिस की टीम ने नेताओं में पुतले को लेकर हल्की धक्का मुक्की भी हुई
मंडल महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता भाजयुमो मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी और भाजयुमो महामंत्री देवेंद्र साहू पुतला दहन के दौरानं चोटिल भी हुए महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता व पंकज चौधरी ने प्रदेश की सरकार को अकर्मण्य खनन माफिया शराब तस्कर की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है और सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है कवर्धा में निर्दोष लोगों को जेल भेज कर व सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वालों को संरक्षण देकर सरकार ने अपना असली चेहरा जनता के सामने रखा है। वही प्रधानमंत्री आवास के पैसे के लिए दर-दर की ठोकरें खाने वाली जनता आज सरकार की लापरवाही के चलते मौत को गले लगाने पर मजबूर है पुतला दहन में भाजपा के महामंत्री पवन सोनवर्षा महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष अनिल सोनी डॉ बीड़ी सिन्हा रोमन सोनकर पार्षद रोशन सिन्हा चन्द्रहास देवांगन ओशाभ यादव रूखमणी सोनकर थींनेश्वरी सोनकर राहुल साहू मनीष ठाकुर देवेन्द्र साहू चेमन सिन्हा अंकेश्वर ठाकुर डिगेंद्र साहू पुनानंद बेलचंदन यादराम साहू पारस देशमुख दीपक ठाकुर सनत देशमुख सुरेश जैन यनिल देवांगन निरंजन आकाश यादव छोटू ठाकुर थलेश यादव चमन निषाद सोहन निषाद अंगद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकता उपस्थित रहें।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.