बिजली बिल में आ रही समस्या के समाधान हेतु आज कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या मिले चपोरा अधिकारी से
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....ग्राम पंचायत चपोरा एवं आसपास स्तिथ समस्त ग्रामो आ रही लगातार बिजली बिल की शिकायत को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूर्या के नेतृत्व में समस्त ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी,ग्राम के सरपंच जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों के साथ आज बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री से मुकालात की जिसमें लोगो की बिजली बिल भुगतान एवं गलत रिडिंग व्यवस्था को सुधारने हेतु निर्देशित किया, काफी दिनों से लोगो मे बिजली बिल भुगतान को लेकर अव्यवस्था बनी हुई थी
जिसकी शिकायत बार बार आ रही थी ग्रामीण अपनी समस्या लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) के कार्यालय पहुँचे जहाँ पर उन्होंने बताया कि पिछले महीने में भुगतान किए हुए बिल को फिर से बढ़ाकर भेजना, गलत तरीके से रीडिंग करना, लोगो की लाइट काटना एवं आनलाइन में कम बिल शो होने पर ऑफलाइन में बढ़ा कर बिजली बिल भेजना की शिकायत को लेकर ग्रामीण पहुंचे जिसपर तत्परता दिखाते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या अपनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) की टीम के साथ चपोरा में स्तिथ बिजली विभाग के कार्यालय पहुँचे जहां पर उन्होंने ग्रामीण की समस्या को अधिकारी के सामने रखा और उन्हें तत्काल जनसमस्याओं को हल करने हेतु निर्देशित किया और साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की बदनामी न करवाने की भी चेतावनी दी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित जन समूह ने रमेश सूर्या के आश्वासन को स्वीकार किया और साथ ही कांग्रेस के हाथ को पंचायतों में मजबूत करने हेतु अपना सहयोग देने व दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया, जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या, उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे,महामंत्री मोहर खान,प्रवक्ता राजा रावत,मीडिया प्रभारी रवि रावत, सुधीर दुबे,सरपंच केजराम ध्रुव, उपसरपंच संजय जायसवाल, संतोष साहू,शत्रुहन सोनी,दाऊ राम जायसवाल, रामकुमार वैष्णव, बरन लाल जायसवाल, तिलक दास मानिकपुरी, संतोष दास मानिकपुरी, नारायण दास मानिकपुरी, रमेश कुमार परमार,सुखसागर दास महंत, श्याम दास, जयलाल दास, बेचूराम गंधर्व, शिवप्रसाद गंधर्व, गणेश दास मानिकपुरी, सहेत्तर सिंह पैकरा सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.