सिकोसा बाजार स्थल पर कांग्रेसियो ने निकली पदयात्रा , केंद्र सरकार की गिनाई नाकामियां
गुण्डरदेही । ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम सिकोसा बस स्टैंड से साप्ताहिक बाजार तक बढ़ती महंगाई व केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जनजागरण अभियान पदयात्रा निकाला गया इस दौरान नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया जिसमे गुण्डरदेही ब्लाक प्रभारी पुरुषोत्तम पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण साहू संजय साहू जनपद सदस्य ममता चन्द्राकर डोमन देशमुख ने सम्बोधित किया सभी कांग्रेस के वक्ताओं ने केंद्र सरकार की एक एक नाकामियो को गिनाते हुए जमकर कोसा व राज्य सरकार के 3 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता के बीच रखा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र के 36 वायदों में से 25 घोषणाओं को पूर्ण कर चुका है आने वाले समय मे बचे हुए वादे भी पुरे होगे पदयात्रा मे कांग्रेसियो ने आम जनता को राज्य सरकार की तीन वर्ष के विकास कार्य व उपलब्धियों का प्रचार सामग्री वितरण किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री शम्भू साहू सलीम खान युगांत चन्द्राकर नरेंद्र तिवारी सुनील चन्द्राकर मोंटू चंद्राकर संजय बारले अभिषेक यादव मानसिंह सार्वा तरुण पारकर प्रीतम ठाकुर बैजनाथ साहू सिकोसा सरपंच आरोप चन्द्राकर सहित आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.