धान खरीदी केंद्र निपानी के लोकार्पण में पूर्व विधायक भैया राम ने कहा प्रदेश में किसानों की सरकार।
सी एन आई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट।
बालोद :- छत्तीसगढ़ में एक दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होना है। किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। किसानों के लिए उनके गांवों के आस-पास ही धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इसी कड़ी में पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति,निपानी के धान उपार्जन केन्द्र का लोकार्पण किया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्र प्रभा सुधाकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्रथम जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर, धनेश्वरी सिन्हा जिला पंचायत सदस्य,गिरधर लाल चंद्राकर जनपद सदस्य,हलधर साहू, खुलास मंडावी सरपंच,सेवा सहकारी समिति के बेलौदी के अध्यक्ष गण मुरलीधर साहू,पीपर छेड़ी के अध्यक्ष रोमन कल्याणी, बरही समिति के अध्यक्ष जनार्दन निषाद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम के पूजा अर्चना के साथ हुई।
धान खरीदी केन्द्र निपानी के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने कहा कि पूर्व में निपानी में स्कूल के खेल मैदान पर धान खरीदी की जा रही थी और अब समिति के स्वयं की जगह पर धान खरीदी की जायेगी। उन्होंने कहा सरकार सभी खरीदी केंद्र में आवश्यक सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं और कहा आज प्रदेश में किसानों की सरकार हैं और मुख्यमंत्री बने हैं वो भी किसान हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिर्फ किसानों के लिए काम कर रहे हैं और मांगने से पहले ही किसानों की मांग पूरी हो रही है इससे अच्छी बात और क्या हो सकता है।उन्होंने बताया हमारे मुख्यमंत्री ने आने वाले सीजन में28सौ रुपये में धान खरीदी का निर्णय लिया है और किसानों को हर संभव सुविधा देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्र के लोकार्पण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्वयं की जगह पर सर्व सुविधा युक्त खरीदी केंद्र किसानों के लिए सौगात है।
उन्होंने बताया प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही हैं और सिंचाई के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में राहत देने का काम कर प्रदेश सरकार कर रही हैं।इस दौरान विशेष अतिथि प्रथम उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद संजय चंद्राकर ने कहा स्वयं की खरीदी केंद्र नही होने के कारण स्कूल के खेल मैदान में वर्षों से खरीदी की जा रही थी उसकी वजह से बच्चों को खेल कूद में असुविधा होती थी लेकिन अब वो असुविधा समाप्त हो गया है उन्होंने कहा प्रदेश सरकार जब से आई हैं तब से किसानों के हित में कार्य कर रही हैं और नरवा गरवा,घुरवा बाड़ी से किसानों की आय में वृद्धि हुई हैं और आज गोबर बेच कर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही हैं।सभा को जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा ने भी संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धि को किसानों को अवगत कराया।
लोकार्पण समारोह के दौरान संचालन समिति के पदाधिकारीगण कन्हैया लाल हिरवानी अध्यक्ष, बिसेसर साहू उपाध्यक्ष सदस्य,कुंदन साहू, भूषण लाल साहू, कृपा राम साहू,पोषण लाल साहू, गोपाल यादव, रवि साहू, नरेंद्र साहू, कांति ठाकुर, खोरबाहरीन साहू, तामेश्वर नागवंशी, तोषक सारधा,दीनदयाल साहू, विजय साहू,प्रेम योगेश साहू,अंजोरी निषाद तथा कृषकगण मौजूद रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.