खेत में जाने-आने पर सिरफुटौव्वल-
सीएन आई न्यूज सिवनी (म.प्र.)से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी। जमीन जायदाद की बात को लेकर आए दिन लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अगरवाड़ा में खेत में जाने के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की आपस में लोग एक दूसरे को मारने मरने पर उतारे हो गए। जिसमें 40 वर्षीय एक किसान का सिर फूट गया।
लड़ाई झगड़े की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 के कर्मचारी पीएमटी पिंटू बावडे व पायलट विजय वर्मा ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। गांव निवासी रतनलाल पिता रामलाल बिसेन (42) ने विवाद करते हुए उमा प्रसाद बिसेन पिता चतुर्भुज (40) के सिर में गंभीर चोटें आई जहां उन्होंने बताया कि लकड़ी के जोरदार प्रहार से सिर लहूलुहान हो गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.